Header Ads Widget

Ticker

8/recent/ticker-posts

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ये हैं बेस्ट कीबोर्ड एप्स



વોટ્સએપ ગ્રુપમાં જોડાવા ➙

ક્લિક કરો

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ये हैं बेस्ट कीबोर्ड एप्स

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आपको प्रीलोडेड कीबोर्ड थोड़ा साधारण ही मिलता है, इसमें आप भाषा में बदलाव कर सकते हैं और इमेाजी का उपयोग कर सकते हैं।

परंतु अगर आप स्मार्टफोन के कीबोर्ड से बोर हो चुके हैं तो आप इसमें कुछ बदलाव कर इसे नया व आकर्षक बना सकते हैं

आइए जानते हैं एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध उन 5 कीबोर्ड एप्लिकेशन के बारे में जो आपके स्मार्टफोन को नया रूप दे देंगी।

1. स्विफ्टकी कीबोर्ड -
स्मार्टफोन कीबोर्ड में बदलाव चाहते हैं तो यह एप्लिकेशन बेहद ही खास है। स्विफ्टकी बोर्ड के माध्यम से आप ने केवल कीबोर्ड को बदल सकते हैं बल्कि अपनी टाइपिंग स्पीड को भी तेज कर सकते हैं। यह कीबोर्ड एप 100 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही 80 से अधिक रंग, डिजाइन व थीम की सुविधा भी दी गई है।

2. गूगल कीबोर्ड -
गूगल कीबोर्ड एप्लिकेशन का उपयोग कर आप स्मार्टफोन में टाइपिंग स्पीड को तेज कर सकते हैं। टाइपिंग आसान बनाने के लिए इस ए​प्प में जेस्चर और वॉयस की सुविधा दी गई है। इसमें आपको टाइपिंग के दौरान आॅटोकरेक्शन की भी सुविधा मिलेगी।

3. फ्लिस्की कीबोर्ड -
इस कीबोर्ड में आपको जीआईएफ फाइल सर्च और सेंड करने की भी सुविधा मिलेगी। फ्लिस्की कीबोर्ड में जीआईएफ के अलावा एंड्रॉयड लांचर और कीबोर्ड शॉर्टकट जैसे एक्सटेंशन उपलब्ध होंगे। इस एप में टाइपिंग के दौरान आॅटोकरेक्ट फीचर दिया गया है। वहीं फ्लिस्की कीबोर्ड में खूबसूरत डिजाइन भी मौजूद हैं जिसमें 40 से अधिक कलरफुल थीम्स और 3 कस्टमाइजेबल साइज दिए गए हैं।

4. टचपल कीबोर्ड -
स्मार्टफोन के कीबोर्ड में बदलाव चाहते हैं तो टचपल ​कीबोर्ड भी एक अच्छा विकल्प है। इस एप्प में आप आकर्षक इमोजी, इमोटिकोंस और स्माइली का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इसमें कस्टमाइजेबल कीबोड कलर, वॉलपेपर और लेआउट की आॅप्शन भी दी गई हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। टचपल कीबोर्ड में 100 से ज्यादा कलरफुल थीम उपलब्ध हैं। साथ ही यह एप्लिकेशन 97 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है।

5. गो कीबोर्ड -
गो कीबोर्ड के माध्यम से आप अपनी टाइपिंग स्पीड तेज कर सकते हैं। इसके कीबोर्ड में कई खास इमोजी, स्माइली इमोजी, स्टीकर और फोंट दिए गए हैं। जिनके उपयोग से आप दोस्तों के साथ चैटिंग को और भी रोचक बना सकते हैं। गो कीबोर्ड एप में 10,000 से ज्यादा कलरफुल थीम्स, 100 से अधिक फोंट और 60 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करने के फीचर दिए गए है।

VISIT www.kamalking.in FOR LATEST UPDATES OF JOB, RESULT, OLD PAPERS, CURRENT AFFAIRS, CCC EXAM, MATERIALS ETC.

WWW.KAMALKING.IN

👇👇👇👇👇👇👇👇👇

WWW.KAMALKING.IN

दरेक भरती,स्टडि मटरियल्स,ब्रेकिंग न्युज तेमज तमाम लेटेस्ट परीपत्र माटे अमारा WhatsApp Group मा जोडावा माटे, अहीं क्लिक करो